यदि तोर डाक सुने केऊ ना आशे, तबे एकला चालो रे, एकला चालो, एकला चालो, एकला चालो।

Monday, August 18, 2008

मोनिका मणिपुर पहुँची

आखिर मोनिका देवी निराश होकर 17 अगस्त को अपना जन्मस्थल मणिपुर वापस आ गई. इंफाल के खुमन लंपाक इंडोर स्टेडियम में एक समारोह आयोजित कर उनको स्वागत किया. इंफाल के महत्वपूर्ण रास्तों पर उनका स्वागत यात्राएं निकली थीं.
अपनों से मिलकर वे अपने आपको संभल नहीं पाई. उस पल की तस्वीरें हैं.







परदेश बीजिंग के खेल समर पर साहस के साथ उठाने वाला वह हाथ, जो साजिश के चलते उठा नहीं पाई, वह हाथ अपने जन्मस्थल मणिपुर में अपनों के सामने आंसू के साथ उठाती हुई मोनिका देवी.





अपनों का स्वागत स्वीकारती मोनिका देवी.





रोने के सिवाय क्या और उपाय है.







अपनों से गले लगा कर रोती मोनिका.

Wednesday, August 13, 2008

मोनिका के साथ छल से पूर्वोत्तर का जन-जन आहत


भारोत्तोलक मोनिका देवी मामले में भारतीय खेल प्राधिकरण के एक अधिकारी की भेदभावपूर्ण नीति की वजह से मणिपुर में राष्ट्रीयता खंडित हो गई जिससे संपूर्ण पूर्वोत्तर आहत महसूस कर रहा है। जिस तरह अर्जुन के मोह में गुरु द्रोणाचार्य ने एकलव्य के साथ छल किया था, उसी तरह भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी आरके नायडू ने प्रांतवाद के मोह में मोनिका का करियर बरबाद कर दिया।
मणिपुर में भारत विरोधी भावनाओं को ऐसे नाजुक दौर में बल मिला है जब वहां के लोग, पत्रकार व बच्चों को जबरन बंदूक थमाने और मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला करनेवाले अलगाववादी संगठनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। भावुक मणिपुरियों को इस घटना ने अलगाववादियों के साथ खड़ा करके भारत सरकार के खिलाफ विरोध करने को मजबूर कर दिया है। मोनिका का आरोप है कि आंध्र प्रदेश की भारोत्तोलक शैलजा को बेजिंग में आगे करने के मकसद से आंध्र प्रदेश के ही आरके नायडू ने मोनिका की जांच प्रक्रिया में गड़बड़ी की है। नई दिल्ली में बैठे नौकरशाहों की इसी तरह की गलतियों की वजह से पूर्वोत्तर अलगाववाद की आग में जल रहा है और उनकी ऐसी हरकतों से अलगाववादी संगठनों को भारत विरोधी फसल उगाने का आधार लि जाता है। पिछले राष्टीय खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर एशियाई रेकार्ड तोड़ने वाली भारोत्तोलक मणिपुर की मणि मोनिका देवी के साथ किए गए नायडू के प्रपंच और छल की वजह से मणिपुर के साथ संपूर्ण पूर्वोत्तर भारत के लोग यह महसूस कर रहे हैं कि नई दिल्ली हर मामले में पूर्वोत्तर के साथ भेदभाव करता है।
मणिपुर में जब किसी सुरक्षाकर्मी की हवस की शिकार मनोरमा देवी उन्हीं के हाथों मारी जाती है या भारतीय खेल प्राधिकरण के एक अधिकारी की साजिश का शिकार मोनिका जैसी खिलाड़ी हो जाती है तो इस सवाल पर पूरा मणिपुर भड़क जाता है। पूर्वोत्तर जनजातीय समाज के लोग भावुक होते हैं। उन्हें लगता था कि बेजिंग ओलंपिक में कुछ हासिल करके मोनिका राष्ट्रीय खेल पटल पर मणिपुर का नाम रोशन करेगी। तब शायद मणिपुर की मोनिका भारत की मोनिका के रूप में जानी जाती और अपरोक्ष रूप राष्ट्रीय की भावना को मजबूत करती।

परंतु भारतीय ओलंपिक संघ के आचरण और कुछ पदाधिकारियों के छल-कपट से मणिपुर में राष्ट्रीयता आहत हुई है। भारतीय खेल पटल पर मणिपुर का महत्वपूर्ण हस्तक्षेप रहा है। खास कर एथलेटिक्स में मणिपुरी लड़कियों का दखल रहा है। वहां गांव स्तर पर खेल आयोजन होते रहते हैं। उग्रवाद से जर्जर होने के बावजूद इंफाल में आयोजित इकतीसवें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान किसी प्रतिबंधित संगठन ने बाधा डालने का साहस नहीं किया था। जबकि पिछले साल गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर उल्फा ने प्रतिबंध लगा दिया था। उसका यही कहना था कि असम भारत का हिस्सा नहीं है, इसलिए असम में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का कोई मतलब नहीं है। पर खेल संगठनों के आग्रह के बाद उल्फा ने अपना प्रतिबंध वापस ले लिया था। जिससे मणिपुर के खिलाड़ी अव्वल थे।
भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों के आचरण से उन लोगों की खेलभावना हतोत्साहित हुई है। राजनीतिक बयानबाजी और आंदोलन के अलावा मणिपुर के खिलाड़ियों ने किसी भी राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने से मना कर दिया हे। भारतीय खेल प्राधिकरण के स्थानीय कार्यालय को बंद कर दिया गया है। गांव स्तर पर इस अन्याय का विरोध हो रहा है। मणिपुर घाटी प्रतिवाद मं कई दिन बंद रही । भूमिगत संगठन भी लगातार भारत विरोधी बयान देकर आम लोगों की सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी सफाई में भारतीय खेल प्राधिकरण चाहे जो कहे, लेकिन अंतिम सच यही है कि देश की प्रतिभावान महिला भारोत्तोलक मोनिका बेजिंग ओलंपिक में भाग लेने से वंचित हो गई है। जिस डोपिंग टेस्ट के आधार पर उन्हें बेजिंग जाने से रोका गया था, वह बाद में गलत निकला। जब उन्हें जाने की इजाजत मिली तो देर हो चुकी थी।
नियम यह है कि किसी खेल समारोह में भाग लेने के लिए रवाना होने से कम से कम 72 घंटे पहले रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया जाना था, लेकिनमोनिका के रवाना होने के कुछ पहले भारतीय खेल प्राधिकरण ने भारतीय ओलंपिक संघ को रिपोर्ट भेजी। मोनिका ने उस रिपोर्ट को चुनौती दी। पूरा मणिपुर मोनिका के साथ खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों के गुस्से और जनभावना के दबाव को देखते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री इबोबी सिंह ने अपने खेल मंत्री को दिल्ली दौड़ाया और बाद में खुद पहुंचे। डोप जांच की रिपोर्ट को बाद में गलत पाया गया। प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की गई। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मोनिका बेजिंग ओलंपिक में भाग लेने से वंचित हो गई। इससे मोनिका और मणिपुर के साथ भारत का भी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री इबोबी ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। जांच होती है नहीं, किसी को सजा मिलती है नहीं, या अलग बात है, लेकिन एक खेल प्रशासक की सोची-समझी चाल की वजह से मणिपुर में लोगों की आहत भावना को भरने में काफी समय लगेगा।

-रविशंकर रवि

Tuesday, August 5, 2008

गोर्की की मां


मुर्झाया हुआ चेहरा। रोज एक मोची के पास बैठता है। कौन है वह बच्चा? यह सवाल चारों तरफ से उठता है। वह जूता पालिश करता है। थोड़ी देर बाद फटी हुई अपनी जेब से कलम निकाल कर कुछ लिख भी रहा है। वह क्या लिख रहा है? क्या सोच रहा है? वह किसका बेटा है?
लिखते-लिखते ही वह मुस्कराने लगता है। अगले पल में फिर रोने लगता है। इस मासूम चेहरे के पीछे वह एक पहेली छिपा रहा है। निर्मल जल की तरह बह रहे आंसू से क्या कहना चाह रहा है? यह सवाल पसीने बेचने गए श्रमिकों की जुबान से निकला है। सूरज अपनी किरणें समेट कर निशा के सागर में कूदते समय फूटी हुई थाली पर रोटी रख कर बुजुर्ग उस मोची के साथ हंसते हुए रोटी खा रहा है। जीने के लिए, रात की भूख मिटाने के लिए। शाम जब घर वापस जा रहा होता है, तो जेब में हाथ डाल कर देखता है कि उसकी कलम कहीं न छूट गई हो। जूता पालिश करते-करते जो पर्ची में लिखा था, वह पर्ची बहुत संभालकर रखता है। यह बालक कौन है? जूता बनाने वाले उस बुजुर्ग की छत्रछाया में जवानी के वक्त का इंतजार कर रहा वह बालक और कोई नहीं, विश्वविख्यात लेखक मेक्सिम गोर्की हैं।
मेक्सिम गोर्की 28 मार्च 1868 को रूस के निजान नोभागोरोद शहर में जन्मे थे। जब वे इस धरती पर आए तो रूस की जनता की स्थिति बहुत नाजुक थी। उस समय कोई भी बच्चा खुलकर रो नहीं सकता था। निर्मम जारों के जुल्म से रूस के मर्द, औरत और बच्चे सभी खुले सांस नहीं ले सकते थे। इस विश्वविख्यात लेखक की जिंदगी भी बहुत ही दुख-दर्द से भरी थी। बचपन में ही अपने मां-बाप खो दिया था उन्होंने। अनाथ होकर उनका पूरा जीवन बीता। उनकी क्रञंतिकारी कलम कई बार परीक्षा की अग्निकुंड से बाहर निकलकर बाहर आई थी।

दो जून की रोटी तक नसीब नहीं होते थे उन्हें। उनका बचपन जार और पूंजीपतियों द्वारा किसान व श्रमिकों की जिंदगी को कोल्हू में बार-बार पिसते, पसीने का उचित दाम नहीं देते, कम उम्र के बच्चों से तब तक काम करवाते जब तक वे पूरी तरह थक न जाते। इसके बाद भी वे थकने पर आराम नहीं कर सकते थे, इसी तरह के निर्मम दृश्यों को देख कर और दांत पीस कर सहते हुए बीता। क्रञंति लाने वाले एक सिपाही होकर बेचारे व बेसहारे जानों को फिर से स्वतंत्र कराने की उन्होंने मन में ढान ली थी। कौन सा सिपाही! कलम के सिपाही बन कर समर के मैदान में कूद कर सोया हुआ रूस के शेरों की आत्मा को जगाने के लिए उन्होंने सोचा। रोटी के बिना कोई कुछ नहीं कर सकता है, इसलिए पेट पालने के लिए उन्होंने पत्थर तोडऩे का काम किया। जारों के बोझ उठाते थे। दिल में सोचा था कि आज मैं जो बोझ उठा रहा हूं, यह एक दिन पूंजीपति, आदमी बेचने वाले तुम लोगों के ऊपर पहाड़ की तरह गिरेगा। मत भूलो। छोटे दिल के अनकही विचार है उस बच्चे का। मजदूर से मिली छोटी रकम से कागज खरीद कर पर्चे हाथ से लिख कर रास्ते में फेंकता था। शासन कर रहे जारों ने खोजबीन शुरू की। किसने लिखा? वह बालक गिरफ्तार किया गया। जेल में रख कर अत्याचार किया। उसके दिल के पर्चे से सोई हुई रूस की जनता जग गई। शोषितों के दिल में लहर उठने लगी। हम इंसान है। इंसान इंसान पर अत्याचार क्यों रहा है ? गुलामी की कड़ी को तोडऩे की कोशिश शुरू हुई। रूस की जनता ने सोचना शुरू किया कि अपने पास से डर दूर भगाएं, आने वाले कल के लिए लडऩा चाहिए। मगर मां के बिना कोई लड़ाई सफल नहीं हो सकता। उनके आशीर्वाद से ही लड़ाई सफल होगी। लाखों बेटों को लड़ाई के मैदान में भेजने के लिए गोर्की की कलम से निकली 'मां'। 'मां' में लेखक की जिंदगी की छवि झलकती थी। उस समय समाज में नारियों को बेजुबान पेड़-पौधों की तरह समझा जाता था। पूंजिपतियों के फैक्ट्री के सुनसान कमरे में औरतों को गुडिय़ा की तरह नचाया जाता था। यह अत्याचार किसी भी औरत के बर्दाश्त की सीमा के बाहर था। 'मां' में गोर्की की मां कम उम्र में विधवा हो गई थी। उस समय के समाज में एक विधवा को कितनी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं, यह 'मां' में दर्शाया गया है। नारी तो अबला की तरह है। कोमल व शांत। मां अग्निपरीक्षा देकर बाहर निकली मूर्ति की तरह लगी। अत्याचार झेले हुए लोगों के प्रतिनिधि के रूप में निकला। मजदूर का बेटा, मजदूर पालभेन! फैक्ट्री में काम कर रहे इस बच्चे ने वादा किया कि अत्याचारियों के खिलाफ लड़ूंगा। वह बालक अपनी मां की जान है। मां उसके सहारे ही जी रही है। पालभेन अन्य बच्चों की तरह नहीं लगता। उसका विचार अलग हैं। उस बालक के चेहरे से मां को शक हो रहा है। एकांत रात में जो गीत वो गुनगुना रहा है, जाने किससे पहेली पूछ रहा है? जवान बेटे को कौन सी बात परेशान कर रही है जो उसका कमल जैसा मासूम चेहरा मुरझाया हुआ है। बार-बार मां अपने आप से यह सवाल कर रही है। मां ने अपने बेटे से पूछा- बेटे तुम क्या सोच रहे हो? बालक मुस्कुरा कर जवाब देता है- मां मैं इस पिंजरे से कब बाहर निकल पाउंगा। इस पिंजरे में मेरे जैसे कई लोग सो रहे हैं। बेटे के जवाब से मां चौक गई। मेरे बाप भी इस पिंजरे में ही मर गए थे। मुझे इस पिंजरे को तोड़ कर निकालने वाला कोई नहीं है, इसलिए आंख खोल कर सो रहा हूं। इस जवाब से मां को बहुत बेचैनी होती है। मां से बेटा न जाने कितनी बार सवाल करता था कि हम वही हैं न जो मनुष्य नाम के जीव हैं? वे भी इंसान हैं? मुझे नहीं मालूम...। उस बालक के सवाल मां केञ् लिए सरदर्दी के बराबर था। वह कम उम्र का बालक अपनी मां से बार-बार यही सवाल पूछता था। मां सच्चाई क्यों कमजोर होती है? मैं सिपाही बनना चाहता हूं। सच्चाई के साथ गले लगा कर चलने वाला सिपाही! यह कह कर पालभेन का सिर झुक गया। वह सोचने लगा कि जो मैं सोच रहा हूं या जो मेरी उम्मीदें हैं, उस संसार में अपनी मां को कैसे लाऊं? अपने बेटे के प्यार के आसपास में घूम रहे विचार। पालभेन नामक बेटा मुझ पर लगी प्यार की सुगंध, मेरे जैसे कितने बेटों को बांट सकूं? वही प्यार जो मां अपने बेटे को करती है, वह प्यार कितने दिलों को जगाएगा। मां अपने सगे बेटे से जो प्यार करती है वह प्यार कम उम्र में फैक्ट्री में मजदूर कर रहे, कड़ी धूप में अपने चेहरे के पसीने तक पोंछ नहीं सके कई बेटों को बांटना शुरू कर दिया। पालभेन की मां खाली पालभेन की ही मां नहीं रहीं। पालभेन जैसे हजार-हजारों बेटों पर अपनी ममता न्योछावर कर रही है। केवल बेटों से नहीं हम माएं भी लड़ेंगी। हम भी सिपाही बनेंगी। कौन सी सिपाही? सत्य-अहिंसा चाहने वाली। मातृभूमि को समर्पित अपने बेटों की मां।
समाज और देश की शांति और विकास के लिए निकले संगठनों के सामने गोर्की की मां की तरह कई मांओं को खडा होना होगा। मां के आशीर्वाद के बिना जो भी क्रांति के लड़ाई लड़ेगा, वो कभी भी सफल नहीं होता।